लखनऊ। छावनी के सदर इलाके में पुलिस की सख्ती बरकरार है। सुबह के वक्त सील इलाका कसाईबाड़ा व नई बस्ती के बैरीकेडिंग तक दूध, ब्रेड तो पहुंच गया लेकिन सब्जी नसीब नहीं हो सकी। उधर सदर के अन्य इलाकों के लिए कैंट थाने के पास सब्जी की एक दुकान को अनुमति मिली जिससे यहां के कुछ लोगों को राहत मिल सकी। उधर पूरे इलाके को सेनेटाइज भी किया गया। नगर निगम व छावनी परिषद प्रशासन ने मिलकर कुल 489 घरों को सेनेटाइज किया।सदर इलाके में सबसे बढ़ी समस्या जरूरी सामानों की अपूर्ति पर रोक लगने से हो रही है। शुक्रवार को भी कोई दुकान नहीं खुलने पाई। मेडिकल स्टोर के एक-दो दुकानें खुली लेकिन कुछ देर बाद उनको बंद करा दिया गया। सुबह दूध व ब्रेड की गाड़ी सील इलाके पास तक लाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए बैरीकेडिंग के पास तीन-तीन फुट की दूरी पर अलग से बल्लियां लगाई गईं। सब्जी की लोग बाट जोहते रहे लेकिन शाम तक आपूर्ति नहीं हो सकी। गरीबों के भोजन के लिए नगर निगम की ओर से लंच के 200 पैकेट भिजवाए गए। कुछ गरीब परिवारों को राशन भी भिजवाया गया।हर घर हुआ सेनेटाइजसील इलाके के हर घर को सेनेटाइज किया गया। नगर निगम की दो बड़ी गाड़ियों ने 172 घरों को सेनेटाइज किया। इसके अलावा छावनी परिषद प्रशासन ने 317 घरों को सेनेटाइज किया। छावनी प्रशासन के कर्मचारी छोटी मशीनों से घरों के अंदर तक छिड़काव किया। साथ ही सदर के अन्य इलाकों में सेनेटाइजेशन का काम हुआ। पार्षद संजय दयाल ने खुद मिस्ट मशीन से अपने वार्ड के कई घरों को सेनेटाइज किया।
छावनी के सदर इलाके में पुलिस की सख्ती बरकरार